Tuesday 24 January 2017

आज 25/01/2017 का राशिफल

आज का राशिफल 25.01.2017

मेष
         🐃
घरेलू और उलझने मन में बनी रहेंगी। आज आप अपने कार्यों की लिस्ट बनाकर कार्य करें। आज के दिन आपके पास लोगों की आवाजाही अधिक रहेगी। आज आप कुछ सेंटीमेंटल हो सकते हैं। आज मकान और प्लाट के कामों में हाथ ना डालें, परेशानी हो सकती है। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति से गुजरेगा।

वृष
         🐏
आय से अधिक आमदनी हो सकती है। अपनी कामकाज में उन्‍नति के नए अवसर का योग है। अधिकतर जरूरी मामले आज आपके द्वारा सुलझा लिए जाएंगे। घर में कलात्मक और सजावटी वस्तुओं पर अधिक खर्च से बचें। यात्राएं वही फायदा देंगी जो नौकरी और व्यापार के लिए की होंगी। लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन
           👫
आज विशेष सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परंतु बिजनेसमैनों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। व्यापार में नए निवेश और नए प्लान से आज बचें। आप ऐसे काम से आज बचें जिससे आपका कोई मतलब ना हो।

कर्क
         🦀
अपने मन की बात और भावनाओं को व्यक्त करने में आज कठिनाई महसूस होगी। आपकी सोच को बदलने के लिए कुछ परिस्थितियां आज आपके सामने आ सकती है। आज डूबा पैसा निकालने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। भाइयों और मित्रों से सहयोग की आशा है।

सिंह
         🐅
आज आप अपने मित्रों के साथ कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार और पैसों की पार्टनरशिप आपके लिए लाभप्रद हो सकती है। अपने लोगों के बीच समय अच्छा व्यतीत होगा। आज तामसी भोजन का त्याग करें। आज का दिन आलस में थकान से भरा हो सकता है।

कन्या
        👧🏻
आज आपके परिवार के सहयोग से आपकी पैसों से संबंधित समस्याएं हल हो जाएगी। कार्यस्थल पर अपने सहयोगियोंगुजरेगा।मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में एक नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है

तुला
आज दिन साधारण रहेगा। गैरजरूरी खर्चों से बचे। जिन कामों में जोखिम वह कार्य न करें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप समय का इंतजार करें। आज दिनचर्या में बदलाव से स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है। आपके विरोधी आपको आज परेशान कर सकते हैं। आज कार्यस्थल पर साथियों से सहयोग की उम्मीद ना करें।

वृश्चिक
          🦂
आज कुछ परेशानियां आपको परेशान कर सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बातें दु:खी कर सकती है। पारिवारिक और मुश्किलें बनी रहेंगी। आज कुछ नया करने से बचे। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज लेन-देन करने से आप मानसिक तनाव की स्थिति में जा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
धनु
         🏹
आज वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। आज आपके मुंह से कुछ ऐसा निकल सकता है जो आपको नहीं कहना चाहिए। कार्यस्थल पर साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा। कोई भी नया काम सोच समझ कर करें। आज परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। निवेश के मामलों में धैर्य की आवश्यकता है। दूरगामी लाभ होगा दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें।
मकर
         🐊
आज कुछ आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी कार्य में निवेश करना फलदायक हो सकता है। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शारीरिक परेशानियां नहीं होंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज किया गया कोई नया कार्य आने वाले भविष्य में बहुत बड़ा लाभ दे सकता है।

🔔कुंभ
         🍯
मीठे बोल बोल कर आज आप किसी से भी अपना काम निकलवा सकते हैं। पैसे के लेन-देन के लिए दिन आज अनुकूल है। बहुत दिनों से रुका हुआ धन आज मिल सकता है। आज परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसे एक नए ढंग से करने के लिए कमर कस लें। गले के रोगों से बचने की आवश्यकता है।

मीन
         🐋
आज दिन आपके लिए शुभ है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। मुश्किलों पर अपने विवेक से विजय पा लेंगे। आज आपके द्वारा ऐसा कोई कार्य हो सकता है जिस से कई लोग नाराज हो
आचार्य अनिल वर्मा
9811715366
www.aryaastrologer.com

No comments:

Post a Comment