Thursday 12 January 2017

आज 13/01/2017 का राशिफल


आज 13/01/2017 का राशिफल
लोहड़ी की शुभकामनाये।
      
मेष
        🐃
आज आपको धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके दिमाग में कोई जबरदस्त योजना चल रही है, और आप उस पर काम करने के लिए बेकरार रहेंगे। आपकी योजना के अनुसार आज काम हो जाएंगे। आप जो भी काम करते हैं, उसके बारे में आप जो भी जानते हैं, आज आपको उसके प्रति थोड़ा जिम्मेदार होना होगा। कुल मिलाकर आपको अपना काम तो व्यवस्थित करना ही होगा। किसी से सीखना पड़े, तो संकोच न करें। आज परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा।

वृष
         🐏
आज जेब में ज्यादा पैसे न होने पर भी आपके काम होते जाएंगे, कोई काम रुकेगा नहीं। आज रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आप मेहनत करेंगे और उससे होने वाला पैसों का फायदा आपको मिल जाएगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की कोशिशों में आज आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आप सफल भी हो जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन
          👫
आपके लिए आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा दिन हो सकता है। जीवन के कुछ नए और अनूठे अनुभव होंगे। जीवन के हर संभव क्षेत्र में बड़े से बड़ा सपना देखें और अपने मन पर विश्वास रखें। आप पाएंगे कि ऑफिस में सारा काम रोजाना की तुलना में बहुत तेजी से निपटता जा रहा है। बातचीत और भाषण में आप बहुत प्रभावी ढंग से सामने आएंगे, लेकिन वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। आज कामकाज के बजाय काम के तरीके पर खास ध्यान देना जरूरी है।
कर्क
        🦀
कर्म भाव का स्वामी किस्मत के घर में रहेगा। आज आप प्रसन्न और भाग्यशाली महसूस करेंगे। करियर के क्षेत्र में कुछ नए मौके आपको जल्द ही मिलने वाले हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके हित में साबित होगा। बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई अच्छा सौदा हो सकता है या अच्छा पार्टनर भी मिल सकता है। छोटे पैमाने का नया काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा समय है।
सिंह
      🐅

आज ऐसी स्थिति बन जाए कि आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज ग्रहों ने थोड़ा तनाव देने के बाद नाजुक मौके पर आपका बचाव कर लेने की व्यवस्था भी कर रखी है। जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अच्छे कार्य जारी रखें। ऐसे लोगों से संवाद होगा, जिनकी राय आपसे मिलती है। आज हो सकता आपके खर्च कुछ ज्यादा ही बढ़ जाएं।
कन्या
         👧🏻
आज वरिष्ठ अधिकारियों की निगाहें आपके लिए थोड़ी टेढ़ी हो सकती हैं, जहां तक हो सके, उनके साथ किसी विवाद में न पड़ें। आज ऐसे लोग सामने ज्यादा आएंगे, आप इसे अन्यथा न लें। आलोचना से सीख लें। बाकी लोग आपकी क्षमताओं की तारीफ करेंगे। आप धैर्य और एकाग्रता बनाए रखेंगे, तो अपने कई काम करने में सफल हो जाएंगे। आज आप दूसरों की मदद करने का, दूसरों की खातिर कोई त्याग करने का कोई मौका न चूकें।

तुला
         ⚖
कामकाज में व्यस्तता का दिन है। आज कामकाज में रुकावटें आ सकती है। आज आपको दुश्मनों की तरफ से परेशान भी होना पड़ सकता है। किसी एक काम पर या प्रोजेक्ट पर जरूरत से ज्यादा जोर देंगे तो ही आपके काम पूरे हो पाएंगे। आपको भरोसा रहेगा कि सब चीज अपने आप हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है आज आपको थोड़ी मेहनत कर के काम का फल मिलेगा। आज हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं।

वृश्चिक
         🦂
आज लोगों से मुलाकातें और बातचीत खूब होगी। तनाव और चिंताएं आज दूर हो सकती है। आज आप थोड़े बातूनी और हाजिरजवाब भी हो सकते हैं। आप आसानी से लोगों को अपनी राय से सहमत भी करवा सकते हैं। कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं और आपके लिए जीवन में फिर एक नया रंग आ जाएगा। दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। लोगों की निगाहें आपकी ओर होंगी। आज आप लगभग हर कोशिश में सफल रहेंगे।

धनु
        🏹
आज दिन में कई बार आप कुछ ज्यादा खर्च करने और कई बार जरूरत से ज्यादा कंजूसी बरतने के मूड में भी रहेंगे। आज आपके कामों में अचानक रुकावटें भी आ सकती हैं। आपके दिमाग में कोई मौलिक विचार है

  मकर
          🐊

आज गुस्से पर कंट्रोल रखें और मुंह न खोलें तो ही अच्छा है। आज सच-झूठ का फैसला करना भी मुश्किल हो जाएगा। आज ऐसी स्थिति बनेगी कि आप कोई बड़ा निर्णय नहीं ले पाएंगे। एकांत में बैठ कर भविष्य के बारे में विचार किया जाए। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ
          🍯
आज आपको जल्दबाजी, हड़बड़ी या नादानी के कारण कुछ चोट आ सकती है। आपको कुछ दोस्तों से असहयोग मिल सकता है, लेकिन आज आपके महत्वपूर्ण काम भी पूरे हो जाएंगे। भाइयों से आज आपको पूरा फायदा मिलेगा। पुराना पैसा आज आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई साफ और स्पष्ट फैसला करने का मौका आज आपको मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा लेकिन मन में उथल-पुथल मची रहेगी।

मीन
        🐋
योजना बनाने और फैसले लेने का दिन है।  आज आप बोलने में ध्यान रखें। कुछ गलत बात बोलकर अपने बने बनाए काम बिगाड़ सकते हैं। सावधान रहें। दोस्त, प्रेमी, रिश्तेदार, कानूनी मामला, जमीन-जायदाद की कोई उलझन और नौकरी की खोज सारे मामलों में सारे संकोच छोड़कर पहल करें। आपको स्थिति पहले से बेहतर बनाने का अवसर मिल सकता है।

आचार्य अनिल वर्मा
9811715366
www.aryaastrologer.com

No comments:

Post a Comment